इटावा औरैया, जनवरी 23 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का 71 वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, आर्यन यादव व सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के नेतृत्व एवं वरिष्ठ सपा नेताओं, पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साह पूर्वक मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव ने कहा शिवपाल यादव ने हमेशा हर वर्ग के लोगों की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन संतों और हिंदुत्व के दम पर बीजेपी सत्ता में आई है अब उन्हीं साधू संतों का अपमान करने में लग गई है। यूपी में समाजवादी पार्टी की एक साइलेंट लहर चल रही है। यूपी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.