इटावा औरैया, मार्च 15 -- शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर आर्थिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सरकार ने टैक्स के जरिए जनता से भारी वसूली की है। उन्होंने कहा कि जितनी सड़कें बन रही हैं उन पर लगातार टोल वसूला जा रहा है। उनका कहना था कि टोल केवल एक्सप्रेसवे या सिक्स लेन सड़कों पर ही होना चाहिए, लेकिन सरकार फोर लेन सड़कों पर भी टैक्स लगाकर जनता से पैसे वसूल रही है। कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीडीए समाज से एकजुट रहने और एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा गया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देकर मजबूत बनाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.