इटावा औरैया, जनवरी 16 -- कस्बा व आसपास के इलाकों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कस्बा के औरैया रोड स्थित व्यासपुरा पराग डेरी के पास बाइक और मोपेड की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राहुल पुत्र रामनरेश निवासी तुर्कपुरा, मोपेड सवार निर्भय पुत्र फूलसहाय निवासी मड़ैया दिलीपनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि राहुल अबध इंटरनेशनल स्कूल में चौकीदार के रूप में कार्य करता है और घर लौटते समय उसकी बाइक का टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर मोपेड से टकरा गई। वहीं, कस्बा के लखना रोड स्थित राज फिलिंग स्टेशन के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो सब्जी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.