इटावा औरैया, जनवरी 12 -- आगरा से इटावा जाने वाली सड़क पर रविवार देर शाम एक होटल के सामने बाइक सवार मलाजनी के रहने वाले राजू पुत्र गौरी शंकर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में बाइक सवार आ गया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे उसके परिजन घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। बताया गया कि बाइक सवार युवक सड़क डिवाइडर क्रॉस करके जसवंतनगर किसी काम के लिए आ रहा था। वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना में थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुरा का रहने वाला जितेंद्र कुमार पुत्र विजयबहादुर रविवार शाम को कस्बा से बाजार करके बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह धनुवां जाने वाले रोड पर मुड़ा तो उसकी बाइक फिसल गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। तभी उधर से गुजर रहे उसके परिचितों ने घायल युवक को सामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.