इटावा औरैया, फरवरी 17 -- चौबिया थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रम्पुरा भूटा निवासी 68 वर्षीय राम बेटी पत्नी मौहकम सिंह अपने पुत्र के साथ बाइक से दवा लेने कर्री की ओर जा रही थीं। कर्र-छिमारा मार्ग पर सामने से आ रहे अन्ना गोवंश को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...