इटावा औरैया, मार्च 3 -- चौबिया थाना क्षेत्र बरेली हाईवे पर चौबिया पड़ाव के पास तीन दिन पहले कार की टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। रम्पुरा मूंज निवासी हरदीप सिंह पुत्र मेघ सिंह तीन दिन पहले बाजार करने के लिए चौबिया पड़ाव गया था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने गोवंश को टक्कर मारते हुए वह अनियंत्रित होकर दुकान के पास खड़े हरदीप सिंह को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हरदीप सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.