इटावा औरैया, जनवरी 31 -- कोतवाली क्षेत्र के ढकपुरा गांव के पास सैफई-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क पर एक विशाल अजगर को देखा। अजगर को देखते ही इलाके में दहशत फैल गई और राहगीर रुक गए। ग्रामीण योगेश, देवेन्द्र, सोनू, नीरज, कौशलेंद्र, राहुल, प्रशांत, रजनीश, देवेश, अंकुल सहित अन्य राहगीरों ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़कर करीब एक घंटे तक रोके रखा। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वन विभाग की टीम के न पहुंचने और किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने डर के कारण अजगर को छोड़ दिया। वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...