इटावा औरैया, फरवरी 8 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला रविवार शाम छिमारा मार्ग पर सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में अचेत मिली। राहगीरों ने महिला को बेहोश हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला कुछ दिन पूर्व किसी काम से बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बड़ी बहन के घर गई हुई थी। रविवार शाम वह वहां से वापस लौट रही थी, तभी गांव के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाई गई। महिला के बैग में रखे पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पति ने बताया कि उनकी पत्नी दो दिन पहले बहन के घर गई थी, लेकिन वह कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.