इटावा औरैया, फरवरी 28 -- तहसील चकरनगर क्षेत्र के मौजा पुरावली में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग द्वारा चल रही जेसीबी मशीन को रुकवा दिया। शिकायत के आधार पर पहुंचे तहसील अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संयुक्त पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। पुरावली निवासी किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी निजी भूमि पर वन विभाग द्वारा रिज खोदी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को तहसील चकरनगर से राजस्व निरीक्षक जितेंद्र सिंह, तहसीलदार विष्णुदत्त, लेखपाल जयंत कुमार, मुनीदेव, विवेक और अवनीश सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वन विभाग द्वारा संचालित जेसीबी मशीन को तत्काल बंद कराया और दोनों पक्षों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग अपन...