इटावा औरैया, फरवरी 17 -- सिसहाट क्षेत्र में श्मशान स्थल निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेयरमैन सत्य नारायण शंखवार व अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष सनी माधव यादव के नेतृत्व में पहुंचे संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सिसहाट व वार्ड संख्या 20 में आज तक कोई अधिकृत श्मशान स्थल नहीं है। इसके चलते ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए दूर-दराज स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। ज्ञापन में डॉ. प्रतीक यादव, विजय कुमार, रवि यादव, रामपाल, अरविंद, उदय प्रताप, हिमांशु यादव, रामप्रकाश, अरुण कुमार, अजीत पाराशर, गिरीश चंद सहित अन्य पदा...