इटावा औरैया, मार्च 14 -- कस्बे के मोहल्ला लुधपुरा में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत, किसानों की समस्या और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही भारी बिजली कटौती को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की। इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद अमजद, अजमल और अकरम द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। हुए इस दौरान पत्रकारो से बात करते हुए विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार यह दावा कर रही है कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि गैस एजेंसियों पर महिलाएं और पुरुष खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। लोग धूप में भूखे-प्यासे घंटों लाइन में लगने को मजबूर...