इटावा औरैया, फरवरी 19 -- इटावा, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने गुरुवार को देसरमऊ पहुंचकर पंचायत भवन, विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण में पता चला कि शिक्षामित्र ने विलंब से उपस्थिति दर्ज की और बिना पूर्व अनुमति के गैरहाजिर रहे। इस पर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने की निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान कार्यकत्री यूनिफॉर्म में मौजूद नहीं मिली। इस पर सीडीओ ने निर्देश दिया गया कि केंद्र पर यूनिफॉर्म में ही रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया तो वहां काफी व्यवस्थाएं ठीक मिली। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा तमाम योजनाओं के आवेदन पंचायत भवन से ही किए जाएं। बताया गया कि यहां तैनात पंचायत सहायक ने त्यागपत्र दे दिया है इसके कारण यहां पंचायत सहायक न...