इटावा औरैया, जनवरी 20 -- इकदिल थाना क्षेत्र में बाइकों की टक्कर में एसआई के बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने बड़े भाई की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और शादी वाले घर में मातम पसरा है। फ्रेंड्स कॉलोनी के मुलायम नगर निवासी 23 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र जसवंत सिंह सोमवार को अपनी बुआ के घर मनियामऊ गया था। वहां से वह अपने बड़े भाई अरुण कुमार की शादी के कार्ड बांटकर शाम को बाइक से वापस लौट रहा था। अनुज के साथ उसका ममेरा भाई गुलशन निवासी नसीरपुर बोझा थाना बकेवर भी मौजूद था। जैसे ही दोनों इकदिल में मनियामऊ सराय जलाल के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.