इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- दिसंबर के महीने में कोहरा शुरू नहीं हुआ है लेकिन ट्रेनों के कैंसल होने के साथ लेट लतीफी का सिलसिला कई दिनों से शुरू हो गया है। मंगलवार को कानपुर- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें कैंसल रहीं। 12 से ज्यादा ट्रेनें 2 घंटे से लेकर 6 घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। सर्द हवाओं के बीच यात्री ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं। दिसंबर के महीने की शुरुआत से ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने के साथ कैंसिल भी होने लगी हैं। अभी न तो घना कोहरा हो रहा है और न ही तेज सर्दी पड़ रही लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है । मंगलवार को चार ट्रेनों के कैंसिल होने के साथ 12 से ज्यादा ट्रेनों के घंटों देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वेटिंग हॉल के साथ सर्कु...