इटावा औरैया, मार्च 3 -- व्हाट्सएप स्टेटस पर भावुक संदेश और आत्महत्या से जुड़ी बात लिखकर लापता हुआ जालौन निवासी युवक देर रात इटावा शहर में सकुशल मिल गया। युवक के परिजन उसे अपने साथ जालौन ले गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस रातभर उसकी तलाश में जुटी रही और अस्पताल से लेकर आसपास के इलाकों तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जालौन के थाना रामपुरा क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी राघवेंद्र सेंगर सोमवार को दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के सिलसिले में इटावा अपने अधिवक्ता से मिलने आया था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मुकदमे को लेकर मानसिक तनाव में था। अधिवक्ता से मुलाकात के बाद वह वापस लौटते समय बकेवर कस्बे के लखना रोड स्थित 50 शैया अस्पताल परिसर पहुंचा। शाम करीब साढ़े चार बजे उसने ओपीडी गेट के पास अपनी बाइक खड़ी की, हेलमेट टांगा और वहीं अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.