इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत केंद्र ने महेवा में विकासखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता कराई गई। राजबहादुर डिग्री कॉलेज लखना में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवतियों के लिए कबड्डी, दौड़, बैडमिंटन और युवकों के लिए वॉलीबॉल कबड्डी, दौड़, लंबी कूद कराई गई। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 21-17 से बिरारी की टीम ने मनियामऊ की टीम को हराकर जीत हासिल की । युवक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अहेरीपुर ने 19-13 से नगला बनी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया । युवती वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जनता कॉलेज बक़ेवर की टीम ने लखना की टीम को 15-14 से हराकर विजेता बनी। बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर शिवानी गुप्ता, द्वितीय स्थान पर काव्या रही। युवती वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर खुशी रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.