इटावा औरैया, फरवरी 3 -- एसएमजीआई ग्रुप के विवेकानन्द इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी को विद्या भारती द्वारा आयोजित भारत बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया। डायरेक्टर यूएस शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की बौद्धिक परीक्षाएं विद्यार्थियों में ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं राष्ट्रीय विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि नोडल सेन्टर पर आयोजित परीक्षा में बीबीए, बीसीए के 150 छात्र- छात्राएं एवं डी फार्मा के 13 छात्र-छात्राओं समेत 163 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें 150 छात्र उपस्थित रहे। डायरेक्टर डा यूएस शर्मा, प्राचार्य व परीक्षा संयोजक डा सीमा तिवारी, मुख्य संयोजक नीतू सक्सेना, सह संयोजक सुनीता डुडेजा ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। परीक्षा प्रभारी सूरज प्रकाश सिंह, सह परीक्षा प्रभारी ...