इटावा औरैया, फरवरी 27 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए एक छात्रा सामूहिक विवाह समारोह स्थल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंच गई। छात्रा ने पहले परीक्षा दी और फिर विवाह स्थल पर पहुंचकर शादी की रस्में निभाईं। दो महिला अधिकारियों के प्रयासों से यह काम हो सका। यहां पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर सुबह की पाली में इंटर की परीक्षा थी। कालेज की छात्रा नेहा भी परीक्षा दे रही है। परीक्षा का समय होने पर जब नेहा परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंची तो प्रधानाचार्य अंजूश्री ने छात्रा नेहा के घर पर फ़ोन किया। इस पर नेहा के परिवारीजनों ने बताया कि बढ़पुरा ब्लॉक पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है और इसी में नेहा का विवाह भी होना है। वह शादी समारोह में हैं इसलिए परीक्षा देने के लिए नहीं आ पाएगी। परिवारीजन बोले कि छात्रा परीक्षा नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.