इटावा औरैया, फरवरी 28 -- कानून व्यवस्था मजबूत करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के के लिए शुक्रवार को बस स्टैंड चौराहे पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थाना अध्यक्ष कमल भाटी ने किया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच करते हुए वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। वहीं पांच चालकों का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिनमें शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। थाना अध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.