इटावा औरैया, फरवरी 27 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार वाहन ने चाय विक्रेता को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क किनारे खेत की झाड़ियों में जा गिरा। करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़े रहने के बाद बेटे ने खोजबीन कर उन्हें ढूंढा और जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम जगमोहनपुर निवासी 58 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मोहन लाल राजपूत काजी पेट्रोल पंप मनियामऊ के पास चाय की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके साथ ही वह खेतीबाड़ी का काम भी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह अपनी चाय की दुकान से टॉयलेट के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजर रहे किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.