इटावा औरैया, फरवरी 28 -- बैंक लोन, नौकरी दिलाने और मकान को बैंक शाखा के लिए किराये पर दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने वाले एक संगठित गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, चांदी की पायल और नकदी बरामद की है। आरोपी अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से लोगों को निशाना बना रहा था। मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी दीपक शर्मा ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्हें अपने पिता के इलाज के लिए तत्काल बैंक लोन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात नगला बाबा साईं मंदिर के सामने कचौरा रोड निवासी आशीष कुमार से हुई। आशीष ने खुद को बैंक अधिकारियों से गहरे संपर्क में बताते हुए पांच लाख रुपये का लोन पास कराने का भरोसा दिया। उसने कहा कि बैंक अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.