इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- भरेह मार्ग पर मंगलवार सुबह बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की बाइक में तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छह वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई जबकि पिता बाल-बाल बच गया। लोडर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लोडर व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। गांव कुंदौल निवासी सुनील चौहान का छह वर्षीय पुत्र वेद चौहान सैंट जेवियर्स स्कूल के एलकेजी में पढ़ता था। सुनील चौहान सुबह अपने बेटे वेद को बाइक से स्कूल लेकर जा रहा था। इसी दौरान चकरनगर भरेह मार्ग से गांव की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील बाल-बाल बच गया, जबकि उसका छह वर्षीय बेटा वेद गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील वेद को सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां से बच्चे को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.