इटावा औरैया, मार्च 30 -- बिजली विभाग की अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने बताया है कि जिले में 2 लाख से ज्यादा मीटर लगे हुए हैं इनमें से अभी तक 26000 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को अब आगे से बिल नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता अपने मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कर ले और उसी से उन्हें बिजली के संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी। बिजली बिल की बकाया रकम और कितनी बिजली का उपयोग किया है इसकी भी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अच्छी तरह से कार्य कर रहे हैं। सोलर लगवाने के मामले में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसी के माध्यम से सोलर कार्य करेंगे। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...