इटावा औरैया, दिसम्बर 25 -- लखना सामाजिक वानिकी व चकरनगर सामाजिक वानिकी के वन क्षेत्राधिकारियों ने संयुक्त रुप से ग्राम रामनगर के जंगल में अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रुप से लकड़ी काटकर बेचने की शिकायत पर कार्यवाही की गयीं। बता दें कि एक सप्ताह से लकड़ी माफियाओं के द्वारा जंगल काटकर लखना में बिक्री करने की लगातार शिकायत मिल रहीं थी ऐसे में वन विभाग की टीम ने लकड़ी लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सामाजिक वानिकी कार्यालय में खड़ा कराकर जांच प्रारंभ की है। लखना वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार व चकरनगर वनक्षेत्राधिकारी सत्यनारायण यादव ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर लखना नहर झाल पुल व पुराना नहर पुल के मध्य ग्राम रामनगर के जंगल से लकड़ी काटकर लखना आरा मशीन पर बिक्री करने ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को रोका और जानकारी लेते हुए सामाजिक वानिकी लखना पर...