इटावा औरैया, मार्च 17 -- रेलवे स्टेशन पर कामर्शियल सिलेंडर बंद होने के कारण समोसे की बिक्री भी बंद हो गई थी जिसके कारणट्रेनों के आने के समय जो गरम समोसे की आवाज सुनाई देती थी वह भी नहीं सुनाई दे रही है कैंटीन संचालक के द्वारा अब कोयले से जलने वाली भट्टी तैयार कराई गई है इसके बाद मंगलवार से कैंटीन पर समोसे बना शुरू हो गए हैं हालांकि गैस भट्टी पर जितने ज्यादा समोसे तैयार होते थे उतने कोयले की भट्टी पर नहीं हो पा रहे हैं । जो बेंडर समोसे का काम बंद होने के कारण परेशान थे अब उनके चेहरे पर चमक दिखाई देने लगी है। कैंटीन पर काम करने वाले उमेश ने बताया कि कोयले की भट्टी पर पहले दिन डेढ़ सौ समोसे तैयार किए गए हैं हालांकि पुराने रेटों पर ही समोसे बेचे जा रहे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.