इटावा औरैया, जनवरी 24 -- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जीजीआईसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में पीएलवी अधिकार मित्र रामसुंदर दुबे, ऋषभ पाठक, राजेन्द्र यादव, लालमन बाथम कु. नीरज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बालिकाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, शिक्षा के अधिकार व महिला, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबरों, की जानकारी दी। विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई होने के साथ गंभीर अपराध भी है। इस अवसर पर शिक्षिका प्रतिभा सिंह, डिंपल पालीवाल, प्रीती सिंह, संध्या बवेडि़या, अनीता सिंह, योगेश तोमर, नितिन कुमार, सचिन जैन रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.