इटावा औरैया, फरवरी 17 -- ग्राम पंचायत बम्होरा हुमायूंपुर में राशन डीलर का चुनाव चौथी बार में संपन्न हुआ। दो प्रत्याशियों की आमने सामने टक्कर में बम्होरा की सरिता देवी को एकतरफा 485 वोट मिले तथा विरोधी प्रत्याशी सुधा देवी को केवल 27 लोगों का समर्थन रहा। बम्होरा में पूर्व तीन बार चुनाव किसी न किसी कारण से रद्द हो गया था वहीं इस बार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी तथा निष्पक्ष कार्यवाही के चलते मंगलवार दोपहर दो बजे प्राथमिक स्कूल के प्रांगण में ग्राम प्रधान हरगोविंद पाल की अध्यक्षता तथा सचिव अशोक सिंह परिहार के संचालन में बैठक शुरू हुई। चयन समिति के पर्यवेक्षक एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया, एडीओ ग्राम विकास प्रवीण शाक्य, चयन समिति के सदस्य ग्राम सचिव आदित्य सिंह चौहान, राजेश यादव, सुभी दुबे, अवधेश गौतम, अनुष्का दुबे आदि की मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.