इटावा औरैया, नवम्बर 16 -- सेवा भारती इटावा, कानपुर प्रांत के तत्वधान में रघुकुल शिरोमणि दशरथ नंदन श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। शहर के नुमाइश पंडाल आचार्य शांतनु महाराज 18 से 26 नवंबर तक श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे। राम कथा से पूर्व रविवार को शहर में 2100 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों के भ्रमण के बाद कथा स्थल नुमाइश पंडाल पर पहुंचकर संपन्न हुई जहां पर विधि विधान के साथ कलश स्थापित किए गए । कलश यात्रा से पूर्व एसडी इंटर कॉलेज में मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलशों में गंगा जल भरा गया।श्री राम कथा के मुख्य यजमान मोहित दुबे व रुबी दुबे ने आरएसएस के विभाग प्रचारक यशवीर और कथा के संयोजक डॉ रमाकांत शर्मा की मौजूदगी में सभी कलशों का पूजन अर्चन किया गया । पंडित हरिकांत मिश्रा ने पूजन अर्चन सम्पन्न कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.