इटावा औरैया, मार्च 20 -- बिजनौर में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिले से बालक और बालिकाओं की टीम रवाना हो गई है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी और इसमें कई जिलों की टीम प्रतिभाग करेंगी। उत्तर प्रदेश खो खो एसोसिएशन यह प्रतियोगिता करा रहा है। पिछले दिनों इस टीम का चयन किया गया था। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश यादव ने इस टीम को रवाना किया। उन्होंने टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टीम के साथ कोच धर्मेंद्र, लालू यादव साथ गए हैं। जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने बताया है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं की टीम के बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है। इन खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करके टीम में अपना स्थान पक्का किया है। टीम की रवानगी के मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.