इटावा औरैया, मार्च 21 -- झारखंड के राज्यपाल के आगमन को लेकर बकेवर में नगर पंचायत सफाई व्यवस्था कराने में जुटी है। लखना रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर गंदगी को साफ कराया गया। रविवार को झारखंड के राज्यपाल सन्तोष गंगवार सुबह 11 बजे कस्बा लखना में कार्यक्रम के तहत एक हेरिटेज महल का शुभारंभ करने आ रहे हैं। राज्यपाल बरेली से कार द्वारा लखना पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर नगर के ओवरब्रिज से लेकर बकेवर कस्बा रोड व बकेवर- लखना रोड पर सड़क किनारे पड़ी जगह जगह गन्दगी को साफ कराने का अभियान चलाया। बकेवर में ट्रेनिंग सेंटर के पास फुटपाथ पर कई जगह कर्मचारियों को लगवाकर गंदगी हटवा कर सफाई करायी गयी। नगर पंचायत के कर्मचारियों की एक टीम पशु अस्पताल के आगे सड़क किनारे नाला की सफाई में जुटी दिखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.