इटावा औरैया, फरवरी 17 -- राजकीय पंचायती राज महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन कविता पाठ प्रतियोगिता, एकल भजन प्रतियोगिता कराई गई । इसके साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. श्याम पाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित करके किया । कार्यक्रम संयोजक डा. डाली रानी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेंगे। इस मौके पर रेखा, डॉ रमाकांत राय, अमित, सपना वर्मा, श्याम देव, श्वेता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कविता पाठ में सुफिया को प्रथम स्थान मिला। मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम स्थान पर रही और एकल भजन प्रतियोगिता में इरम वा...