इटावा औरैया, फरवरी 28 -- रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में वामा सारथी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी की अध्यक्ष एसएसपी की पत्नी रीना श्रीवास्तव ने किया। समारोह में पुलिस परिवार के अधिकारी, रिक्रूट महिला आरक्षियां, कर्मचारी एवं उनके परिजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरा परिसर रंगों, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया। आकर्षक सजावट और होली के पारंपरिक गीतों ने माहौल को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देने से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। महिला आरक्षियों और बच्चों ने होली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वामा अध्यक्ष रीना श्रीवास्तव ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास...