इटावा औरैया, जनवरी 24 -- यूपी दिवस पर विकास प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीआईसी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित भी कराया गया। मोटे अनाज को विशेष रुप से प्रोत्साहित किया गया। लोगों को अपने भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने के लिए भी कहा गया। महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि यूपी का पुराना नाम संयुक्त प्रांत बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा, छात्राओं की उच्च शिक्षा, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान योजना सहित योजनाओं की जानकारी दी। यह भी कहा कि पात्र व्यक्ति को लाभ अवश्य मिले। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज अपने भोजन में शामिल करें। समूह की महिलाओं ने जीआईसी मैदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.