इटावा औरैया, फरवरी 20 -- मोहल्ला सिद्धार्थपुरी निवासी 24 वर्षीय अंकित कुमार पाल ने गुरुवार देर रात घरेलू विवाद से परेशान होकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसकी जान बच गई। अंकित कुमार पाल पुत्र रवि कुमार घर पर अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक विवाह समारोह में गए हुए थे। देर रात जब परिजन लौटे तो उन्होंने अंकित को कमरे में दीवार की खूंटी के सहारे बेल्ट के फंदे से लटका देखा। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि युवक का अपनी पत्नी नारायणी देवी निवासी ग्राम विनाई भदान थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.