इटावा औरैया, मार्च 20 -- नगला बल सिंह निवासी रामऔतार के 30 वर्षीय पुत्र महाराज सिंह ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराज सिंह के पिता रामऔतार ने बताया उनके पुत्र ने गुरुवार की रात 11 बजे पाइप पर दुपट्टे का फंदा डालकर फांसी लगा ली। उनके तीसरे नंबर के पुत्र वीरसिंह ने भी पिछले साल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महाराज सिंह चौथे नंबर का पुत्र था। जब उन्हें जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.