इटावा औरैया, फरवरी 22 -- क्षेत्र के गांव रावरेहार बेर निवासी संजेश कुमार उर्फ टिंकू पुत्र महावीर सिंह ने लखनपुर पचार निवासी राहुल तथा इकघरा निवासी नीलू व शीलू पर आरोप लगाया है कि 19 फरवरी को श्री बालाजी गेस्टहाऊस में परिवार की बेटी की शादी थी। इसी दौरान नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे मेरे बाएं कान में चोट आ गई है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.