इटावा औरैया, नवम्बर 30 -- लखनपुर पचार गांव में शनिवार रात शोकसभा के दौरान गांव के ही तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने पहुंचे आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिससे मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। ग्राम विरसिंहपुर लखनपुर पचार निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को प्रार्थना देते हुए बताया कि वह शनिवार रात आठ बजे लखनपुर पचार गांव में कृपाराम की पत्नी की शोकसभा में शामिल होने पहुंचे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन नामजदों ने उन पर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह बचते हुए पास ही मौजूद घर में छिप गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अरिमर्दन सिंह ने बताया तहरीर मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.