इटावा औरैया, अगस्त 17 -- उदी। इटावा में नदियों का रुख अलग-अलग बना हुआ है। यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे लगातार बढ़ रहा है, जबकि चंबल नदी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के इटावा कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि यमुना नदी औसतन 1 से 1.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। रविवार शाम 4 बजे यमुना का जलस्तर 118.53 मीटर था जो सोमवार शाम 4 बजे बढ़कर 118.82 मीटर पर पहुंच गया। इस प्रकार 24 घंटे में नदी में करीब 29 सेमी का इजाफा हुआ है। फिलहाल यमुना नदी अपने चेतावनी बिंदु 120.92 मीटर से लगभग 2.10 मीटर नीचे है। यह भी पढ़ें- यमुना में उफान से बाढ़ की आहट, 65 गांवों पर संकट यमुना के लगातार बढ़ने से तटवर्ती गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। राजस्व और सिंचाई विभाग की टीमें नदी किनारे निगरानी कर रही हैं। वहीं केंद्र...