इटावा औरैया, अगस्त 11 -- उदी। इटावा में यमुना नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी बढ़ोतरी जारी रही। सोमवार शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 118.42 मीटर था, जो मंगलवार शाम 5 बजे बढ़कर 119.09 मीटर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के इटावा स्थित यमुना कार्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे जलस्तर 118.96 मीटर था। जलस्तर में आई नरमी को देखते हुए नदी किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यमुना का चेतावनी बिंदु 120.92 मीटर है।वहीं केंद्रीय जल आयोग के उदी स्थित चंबल कार्यालय के सहायक राजेश कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे चंबल का जलस्तर 106.79 मीटर था, जो शाम 4 बजे बढ़कर 106.94 मीटर हो गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा का जलस्तर दूसरे दिन भी स्थिर तहसीलदार इटावा राजकुमार ने बताया कि स...