इटावा औरैया, फरवरी 28 -- थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के महेरा फाटक के पास स्थित विष्णु हरीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार को एक मोमबत्ती के गोदाम में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम के अंदर से लगातार धमाकों की आवाजें आने लगीं। तेज धमाकों और उठते धुएं से आसपास के लोग दहशत में आ गए और कई परिवार घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम टीनशेड से बना हुआ था, जिसमें मोमबत्ती बनाने का कार्य किया जाता था। अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद कुछ ही देर में गोदाम से तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के मकानों की खिड़कियां और छतें तक हिलने लगीं। इससे लोगों में भय का माहौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.