इटावा औरैया, फरवरी 13 -- सैफई रोड स्थित एक मैरिज होम में शिकोहाबाद से आई बारात के चार युवकों ने कैटरिंग कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लुधपुरा निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र मुकुट सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथी छोटे पुत्र बड़े लाल निवासी डूडा कॉलोनी लुधपुरा के साथ मैरिज होम में कैटरिंग का कार्य कर रहा था। आरोप है कि गुरुवार रात करीब दो बजे बारात पक्ष के पंकज निवासी यदुवंश नगर थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद अपने साथियों तरुण, गुलशन और सौरभ के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में दोनों को गंभीर च...