इटावा औरैया, नवम्बर 17 -- शहर के रामलीला रोडस्थित हिंदू हॉस्टल ग्राउंड पर आयोजित हुये 1108 कुण्डीय मृत्युंजय माँ पीतांबरा महायज्ञ की शनिवार को पूर्णाहुति के बाद यज्ञ स्थल पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। लगभग 50 हज़ार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने सुसंस्कारित प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को कृतार्थ किया। भंडारे का शुभारंभ यज्ञ सम्राट रामदास महाराज एवं पिलुआ धाम के पीठाधीश्वर महंत हरभजन दास महाराज ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद देकर किया। महायज्ञ की दिव्यता और गुरुचरणों की कृपा से वातावरण दिनभर आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक सद्भाव से परिपूर्ण रहा। मंगलवार को पवित्र कलशों का विसर्जन, श्रद्धालुओं हेतु अमृत-स्नान तथा यज्ञ-परिसर में सम्पन्न हुए देवकृत कर्मों की स्मृति-रूप यज्ञ-भस्म वितरण का कार्यक्रम रहेगा। बुधवार को यज्ञ संपन्न कराने वाले आचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.