इटावा औरैया, नवम्बर 24 -- क्षेत्र के लुंगे की मड़ैया और कछपुरा गांव के बीच स्थित मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दोनों गांवों के बीच आवाजाही के लिए यही एकमात्र प्रमुख सड़क है, जिस पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। यही रास्ता फकीरे की मड़ैया और खंदिया गांव के पास यमुना नदी पर बने पुल से होते हुए आगरा, जैतपुर और बाह की तरफ जाने वाले कई कस्बों और गांवों के लिए भी सबसे नजदीकी और शॉर्टकट माना जाता है। ऐसे में सड़क पर भरा पानी लोगों के लिए बड़ी बाधा बन गया है।ग्रामीणों ने बताया सड़क पर इस समय घुटनों तक कीचड़ युक्त पानी भरा हुआ है। हालत यह है कि पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहनों का निकलना अत्यंत जोखिमभरा साबित हो रहा है। कीचड़ में फिसलन बढ़ने से कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.