इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। जंक्शन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से जब एक महिला निकल रही थी उसी समय मालगाड़ी चल दी जिससे महिला के दोनों पैर कट गए। महिला मंदिर से लौटकर वापस अपने घर फ्रेंड्स कॉलोनी जा रही थी। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी तथा आरपीएफ मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। सेंट्रल बैंक की उदी मोड़ शाखा में तैनात बैंक कर्मचारी प्रदीप सैनी लाइन पार क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। उनकी 40 वर्षीय पत्नी सरिता सैनी मंगलवार को सुबह दस बजे हेड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित संकट मोचन मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए गई थी जब वह वापस लौट कर अपने घर जा रही थी तभी इटावा जंक्शन की 6 नंबर लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी उन्होंने मनोरंजन सदन की ओर जाने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.