इटावा औरैया, मार्च 12 -- मैनपुरी से दिल्ली नौकरी करने के लिए घर से निकले एक युवक की डीएफसीसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आरपीएफ की ओर से सूचना मिली कि डीएफसीसी अप लाइन पर रेलवे स्टेशन से पूर्व दिशा में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन तत्काल युवक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल फोन चालू हालत में और 130 रुपये नकद बरामद हुए। इसी दौरान मोबाइल फोन पर उसके चचेरे भाई करन कुमार की कॉल आ गई। पुलिसकर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.