इटावा औरैया, फरवरी 23 -- पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि दुर्वेश कुमार निवासी शाहजहांपुर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज था। मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के साथ धारा 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी लंबित थी। वहीं आशू उर्फ टिल्लू के खिलाफ लूट के मामले में वारंट जारी था। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.