इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- मारपीट और जानलेवा हमले की घटना में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अछल्दा क्षेत्र के भुलईपुर निवासी ऋषि कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि 16 अक्टूबर की शाम बनामई गांव के पास शैलेन्द्र, इंदल, सुरवीर उर्फ सुखवीर, ब्रजराज, आशीष, अजीत उर्फ जवाहर और प्रदीप उर्फ कल्लू ने उनपर और उनके भाई विवेक पर हॉकी, सरिया और तमंचे की बट से हमला किया। आरोपियों ने तमंचे से फायर कर व अंगौछे से फंदा लगाकर जान लेने की कोशिश भी की। लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.