इटावा औरैया, जनवरी 23 -- एसआईआर में चल रही प्रक्रिया में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में 137500 मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस के जवाब में इन्हें कागजात लगाने हैं, लेकिन कागजात लगाने में मतदाताओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शादी के बाद महिलाओं को मायके के क्षेत्र में अपना वोट ढूंढने में काफी कठिनाई हो रही है। इसी तरह जिन मतदाताओं को हाई स्कूल की मार्कशीट लगानी है उन्हें भी कठिनाई हो रही है क्योंकि कई मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने हाई स्कूल तक पढ़ाई ही नहीं की है तो फिर भी मार्कशीट कहां से लाएंगे । एसआईआर में गणना प्रपत्र जमा किए जाने के बाद मेपिंग कराई गई थी। यह मेपिंग 2003 की मतदाता सूची से कराई जा रही है। जिन मतदाताओं की मेपिंग नहीं हो पाई उन्हें नोटिस दिए गए हैं। अब उन्हें निर्धारित सुनवाई स्थल पर पहुंचकर जवाब देना है। इस...