इटावा औरैया, जनवरी 29 -- सरावा गांव निवासी अंजू ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बकरियों को लेकर घर के बाहर थी। इसी दौरान गांव की ही एक महिला अपने चार बच्चों के साथ वहां पहुंची और किसी बात को लेकर विवाद करने लगी। देखते ही देखते आरोपियों ने अंजू को जमीन पर गिरा दिया और लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर मारपीट बंद हुई। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.