इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार की ओर से यमुना तलहटी स्थित हनुमान घाट पर अमावस्या पर्व के उपलक्ष्य में यज्ञाधीश रामदास महाराज के सानिध्य में सामूहिक आरती की गई। आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। नवंबर माह में यज्ञाधीश रामदास महाराज के मार्गदर्शन में 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ शहर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था, तभी रामदास महाराज ने घोषणा की थी कि मृत्यंजय मां पीतांबरा परिवार के द्वारा अब इटावा में यमुना घाट पर माह की प्रत्येक अमावस्या को सामूहिक आरती की जायेगी। इसी क्रम में अमावस्या पर्व पर सायंकाल यमुना के प्राचीन हनुमान घाट पर नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी की सामूहिक आरती की और मां पीतांबरा, हर हर महादेव तथा यमुना मैया के जयकारे लगाकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.